बक्सर । सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में शनिवार को शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बक्सर के एसडीपीओ गौरव पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।
सरस्वती वंदना के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने मंचासीन अतिथियों एवं अधिकारियों का परिचय कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि गौरव पांडेय को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न प्रेरणादायी सद्वाक्यों के माध्यम से प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रश्नमंच प्रतियोगिता से संबंधित नियमों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के अंत में सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही, आरा के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, सचिव हनुमान अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। इनमें जैनेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, प्रकाश चंद्र राय, प्रदीप राय, प्रमोद कुमार सिंह, अमित राय, विवेक राय, हेम शंकर साह, दिलीप मिश्रा, ज्योति मिश्रा, रोहिणी प्रिया बिसेन, अनूप चौबे, सत्येंद्र उपाध्याय, दिनेश शर्मा, ईश्वर चंद्र, चांदनी कुमारी, ज्योति कुमारी एवं शेखर झा सहित अन्य आचार्य-आचार्या शामिल रहे।
गणित-विज्ञान मेले में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments