Ad Code

तनिष्क बक्सर में सावन महोत्सव एवं मेहंदी एक्टिविटी, महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा


बक्सर । सावन के पावन अवसर पर शनिवार को स्टेशन रोड स्थित ज्योति चौक के समीप तनिष्क बक्सर में सावन महोत्सव एवं मेहंदी एक्टिविटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की हरियाली, मेहंदी की खुशबू और उत्सवी माहौल ने आयोजन को खास बना दिया।

इस अवसर पर तनिष्क बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने ग्राहकों एवं उपस्थित महिलाओं को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़े आयोजन लोगों को आपसी खुशी और रिश्तों की खूबसूरती से जोड़ते हैं। उन्होंने तनिष्क बक्सर परिवार की ओर से सभी ग्राहकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।





स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि इस माह तनिष्क में ‘Festival of Diamond’ मनाया जा रहा है। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी की डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत से अधिक विशेष ऑफर तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है।

उन्होंने बताया कि तनिष्क बक्सर में डायमंड और वेडिंग कलेक्शन के अलावा राखी, ढोलना और जितिया जैसे विशेष अवसरों के लिए भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध हैं। आगामी त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए विभिन्न अवसरों के अनुरूप नए और आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।





आदित्य पाण्डेय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में शादी-विवाह की खरीदारी और प्लानिंग कर रहे ग्राहकों को वर्तमान ऑफर्स एवं उपलब्ध कलेक्शन का लाभ उठाने के लिए तनिष्क बक्सर विजिट करना चाहिए, ताकि वे अपनी खरीदारी की बेहतर योजना बना सकें।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टोर में ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट चेकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही लेजर मशीन के माध्यम से ज्वेलरी पर नाम लिखने की सुविधा भी निःशुल्क दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान सावन की थीम पर मेहंदी एक्टिविटी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्टोर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में तनिष्क बक्सर की ओर से सभी ग्राहकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर तनिष्क बक्सर की पूरी टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक एवं महिलाएं मौजूद रहीं।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu