मुजफ्फरपुर । बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शनिवार को बक्सर विधायक आनंद मिश्रा शामिल हुए। मुजफ्फरपुर परिसदन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में संबंधित विभागों से उनके अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और कार्यों से जुड़ी रिपोर्ट प्राप्त की गई। परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यों में आवश्यक सुधार और तेजी सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान विकास योजनाओं को निर्धारित मानकों और समयसीमा के अनुरूप पूरा करने पर भी जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समिति के सदस्यों ने मुजफ्फरपुर परिसदन परिसर में आम के पौधे भी लगाए। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिले में समीक्षा कार्यक्रम पूरा करने के बाद विधायक आनंद मिश्रा समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। वहां रविवार सुबह बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की ओर से विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments