बक्सर । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘अटल ज्ञान संवर्धन परिषद’ के तत्वावधान में ‘एक पेड़ अटल जी के नाम’ अभियान के तहत निमेज, ब्रह्मपुर और रघुनाथपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दक्षिण बिहार प्रांत के जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने किया।
निमेज के बौरहवा बाबा शिव मंदिर के समीप, ब्रह्मपुर गांव तथा रघुनाथपुर स्थित तुलसी आश्रम परिसर में बरगद, महोगनी, मधुकामिनी और चांदनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनहित के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
पर्यावरणविद् रमेश कुमार ‘सुदामा’ ने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों को जीवन, ऑक्सीजन और हरियाली का उपहार देते हैं। अटल जी के नाम पर लगाया गया पौधा उनके विचारों की तरह दीर्घायु होकर समाज को छाया और हरियाली प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में रमेश पांडेय ‘सुदामा’, विजय शंकर पाठक, राजाराम साह, श्रीकांत पांडेय सहित पर्यावरण कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments