बक्सर । बिहार के बक्सर से निकलकर दिल्ली-NCR में युवा उद्यमी अमन राय और हिमांशु राज ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल कम्युनिकेशन एजेंसी ‘मीडिया नीति (MediaNeeti)’ की आधिकारिक शुरुआत की है। एजेंसी का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल रणनीतियों के जरिए व्यवसायों, स्टार्टअप्स, कॉरपोरेट संस्थानों, सार्वजनिक हस्तियों और राजनीतिक अभियानों को प्रभावी डिजिटल पहचान उपलब्ध कराना है।
‘मीडिया नीति’ की ओर से सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल ब्रांडिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, वीडियो एवं फोटो प्रोडक्शन, परफॉर्मेंस मार्केटिंग, ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन (ORM) के साथ पॉलिटिकल कम्युनिकेशन और चुनावी कैंपेन मैनेजमेंट जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एजेंसी प्रत्येक ग्राहक की जरूरत के अनुसार डेटा आधारित, रचनात्मक और परिणाम केंद्रित डिजिटल समाधान देने पर जोर देगी।
संस्थापक अमन राय और हिमांशु राज ने बताया कि डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों, अग्रणी ब्रांड्स और विभिन्न क्षेत्रों के संगठनों के साथ काम करने का अनुभव मिला है। इसी अनुभव और व्यावहारिक समझ के आधार पर ‘मीडिया नीति’ की स्थापना की गई है, ताकि ग्राहकों को रणनीतिक, प्रभावी और दीर्घकालिक डिजिटल समाधान उपलब्ध कराया जा सके।
संस्थापकों के अनुसार, मौजूदा दौर में सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि किसी ब्रांड, संस्था या जनप्रतिनिधि की पहचान, विश्वसनीयता और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। इसी सोच के साथ एजेंसी अपने अभियानों में नवाचार, रणनीति और रचनात्मकता का समन्वय कर प्रभावशाली परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बक्सर की गलियों से निकलकर देश की राजधानी में अपनी पहचान बनाने की यह पहल युवा उद्यमिता, आत्मविश्वास और मेहनत का उदाहरण मानी जा रही है। ‘मीडिया नीति’ का लक्ष्य आने वाले वर्षों में देश की प्रमुख सोशल मीडिया, डिजिटल ब्रांडिंग और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन एजेंसियों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करना है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments