Ad Code

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदर्शन



बक्सर । बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार सोमवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।





प्रदर्शन में महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. योगर्षी राजपूत के नेतृत्व में सभी शिक्षक शामिल हुए। वहीं, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के नेतृत्व में सभी कर्मचारी आंदोलन में मौजूद रहे।





शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलन संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

इस दौरान महाविद्यालय परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu