पटना । रविवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. प्रो. विनोद कुमार सिंह पटना पहुंचकर ऑल पीएचडी होल्डर रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार की छह सूत्री प्रमुख मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन-सह-महाधरना में साथियों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने पिछले 13 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता कुमुद पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शोधार्थियों और पीएचडी धारकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार एवं संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन का जल्द समाधान निकालना जरूरी है, ताकि अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments