Ad Code

बक्सर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर ब्लड बक्सर ने उठाए छह सवाल


बक्सर । सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष की व्यवस्थाओं को लेकर ब्लड बक्सर ने छह बड़े सवाल खड़े किए हैं। संस्था के संस्थापक-संचालक प्रियेश ने डोनरों के लिए पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक रक्त स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी तथा वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर चिंता जताई है।





प्रियेश का आरोप है कि इन समस्याओं की कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था करीब 519 डोनरों के साथ नियमित रूप से रक्तदान अभियान चलाती है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करती है। ऐसे में रक्तदान स्थल पर अव्यवस्था से डोनरों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।




उन्होंने रक्त अधिकोष की बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने, ऑनलाइन स्टॉक को वास्तविक स्टॉक के अनुरूप रखने, जरूरी जांच सामग्री उपलब्ध कराने और ब्लड सेपरेशन यूनिट को जल्द चालू करने की मांग की। उनका दावा है कि इस संबंध में सिविल सर्जन, रेड क्रॉस सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है।

वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी रक्त अधिकोष की व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सुधार की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पहल जरूरी है। ब्लड बक्सर ने स्पष्ट किया कि समस्याओं के बावजूद रक्तदान और जरूरतमंद मरीजों की मदद का अभियान जारी रहेगा।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu