बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘वंदे मातरम’ के कथित अनादर और अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, बक्सर द्वारा रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने किया।
आक्रोश मार्च पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक, रामरेखा घाट होते हुए पुनः पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी हाय-हाय”, “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “सोनिया गांधी मुर्दाबाद” और “वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए।
मार्च के शहर से गुजरने के दौरान लोगों का ध्यान प्रदर्शन की ओर आकर्षित हुआ। इस मौके पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि ऐसी पार्टी और उसके नेतृत्व का नाम लेते हुए शर्म आती है, जो ‘वंदे मातरम’ के अपमान और विरोध का समर्थन करती है। उन्होंने इसकी घोर निंदा की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने कहा कि भारत में भारत माता और ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वाली ताकतों का भाजपा पहले भी विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि देश में आज भी भारत माता और ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वाली ताकतें मौजूद हैं, जो समय-समय पर अपना विरोध प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी ताकतों का विरोध करने और उनके कथित नापाक इरादों को सफल नहीं होने देने के लिए प्रतिबद्ध है।
आक्रोश मार्च में विधायक आनंद मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, पुनीत सिंह, मनोज पांडेय, धनंजय राय, सुशील राय, ज्वाला सैनी, रुपेश दुबे, विपुल राय, विमल सिंह, सत्येंद्र पांडेय, दिलीप उपाध्याय, बिट्टू चौबे, रत्नेश राय, विक्की पाठक, कमलेश महाजन, भास्कर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments