Ad Code

अखंड भारत संकल्प दिवस पर युवाओं को बताया गया भारत के विभाजन का इतिहास


बक्सर । विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इसी क्रम में सिमरी प्रखंड के बलिहार गांव तथा बक्सर प्रखंड के दहिवर गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।





बलिहार गांव स्थित श्री श्री 1008 राम जानकी मठ में आयोजित कार्यक्रम में मठ के महंत श्री केशवाचार्य जी महाराज एवं प्रबुद्धजनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने भारत के विभाजन की विभीषिका, उसके दर्द तथा अखंड भारत के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। विभिन्न कालखंडों में भारत के विभाजन और उसके पीछे के ऐतिहासिक घटनाक्रम की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, दक्षिण बिहार प्रांत सत्संग प्रमुख कन्हैया पाठक, जिला मंत्री ईश्वर दयाल तथा जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अखंड भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अवधारणा से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।






कार्यक्रम में बलिहार गांव के बजरंगी सिंह, हरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, बृजेश कुमार सिंह, रामजी उपाध्याय, परमात्मानंद उपाध्याय, धनलाल यादव, अक्षयलाल राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

वहीं, दहिवर गांव में वीर बहादुर सिंह के आवास पर भी अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वीर बहादुर सिंह, शशिभूषण सिंह, विजय कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, चंदविजय सिंह, बृजेश सिंह, यूनुस सिंह समेत गांव के गणमान्य नागरिक, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने अखंड भारत के संकल्प और देश की एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu