बक्सर । बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रस्तावित अधिनियम का विरोध जताया।
नारेबाजी कार्यक्रम में महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. योगर्षी राजपूत के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक शामिल हुए। वहीं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के नेतृत्व में सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी आंदोलन में भाग लिया।
इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लेकर अपनी आपत्तियां व्यक्त करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। संघर्ष मोर्चा के निर्देश पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे जारी रखने की बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की एकजुटता देखने को मिली। उपस्थित कर्मियों ने कहा कि उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार आगे भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments