Ad Code

बक्सर-इटाढ़ी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग को जल्द चालू कराने की मांग, विधायक सन्तोष निराला ने ECR महाप्रबंधक से की मुलाकात


बक्सर । बक्सर-इटाढ़ी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष कुमार निराला ने हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे (ECR) मुख्यालय पहुंचकर महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने रेलवे क्रॉसिंग के लंबे समय से बंद रहने से उत्पन्न समस्याओं को महाप्रबंधक के समक्ष रखा।





विधायक ने बताया कि क्रॉसिंग के बंद रहने से आम लोगों, कामकाजी लोगों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में आवागमन बढ़ने की संभावना है, ऐसे में क्रॉसिंग को शीघ्र चालू कराया जाना बेहद जरूरी है।





मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही रेलवे प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया।

विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर हर आवश्यक स्तर पर प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से रेलवे क्रॉसिंग की समस्या का स्थायी समाधान जल्द निकलेगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu