Ad Code

जदयू नेता संतोष राय को जन्मदिन पर संतोष राय को बक्सर के युवाओं सहित भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने दी शुभकामनाएं


बक्सर । जदयू सलाहकार समिति के सदस्य एवं जलवासी पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष राय के जन्मदिन के अवसर पर बक्सर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने संतोष राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और निरंतर संघर्ष, मेहनत तथा जनसरोकारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि संतोष राय का बक्सर की मिट्टी से हमेशा गहरा जुड़ाव रहा है। यही कारण है कि यहां के युवाओं के बीच उनका विशेष स्नेह और मजबूत पकड़ है। सौरभ तिवारी ने कहा कि संतोष राय का सरल स्वभाव, युवाओं के प्रति आत्मीयता और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाती है।





विदित हो कि संतोष राय झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय के भतीजे हैं। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान संघर्ष और संगठनात्मक सक्रियता के बल पर स्थापित की है। उनका जुड़ाव बिहार के वरिष्ठ नेताओं नीतीश कुमार एवं संजय झा से भी रहा है।

सौरभ तिवारी ने संतोष राय के दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज और युवाओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।

संतोष राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में राहुल दुबे, भाष्कर सिंह, मयंक कसेरा, रोहित मिश्रा, मनीष चौबे, महावीर मधेसिया, राजा गुप्ता, बरमेश्वर चौधरी, बलिराम केशरी, मल्लिकार्जुन राय, बमबम चौबे, सोनल तिवारी, शशांक पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, रमेश यादव, नीरज सिंह, सचिन राय, चंदन पांडेय, प्रदीप मिश्रा, रवि मिश्रा, बिट्टू पांडेय सहित अनेक लोग शामिल रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu