Ad Code

जदयू संगठन विस्तार में आनंद प्रधान बने जिला सचिव, समर्थकों ने दी बधाई


बक्सर । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन विस्तार के क्रम में बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने नई सूची जारी की है। नई सूची में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता आनंद प्रधान को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।






जिला सचिव बनाए जाने पर आनंद प्रधान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

आनंद प्रधान ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।






आनंद प्रधान के जिला सचिव बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में कन्हैया दूबे, आलोक दूबे, दिनेश सिंह, संदीप ठाकुर, प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र राय, धर्मेंद्र पाण्डेय सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu