बक्सर । भगवान वामन की पावन नगरी बक्सर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आगामी 23 सितंबर 2026, बुधवार को भगवान वामन रथ यात्रा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे किला मैदान स्थित रामलीला मंच से होगी।
आयोजकों के अनुसार, रथ यात्रा किला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान वामन मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा का मार्ग किला मैदान, पुलिस चौकी, रामरेखाघाट, पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, सब्जी मंडी मेन रोड, आदर्श नगर थाना, कॉलेज गेट मोड़ और जेल मोड़ होते हुए भगवान वामन मंदिर निर्धारित किया गया है।
धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा आयोजन :
भगवान वामन रथ यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है। संस्था का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान वामन की महिमा और बक्सर की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिलने की उम्मीद है।
वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय (कल्लू राय) ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता को मजबूत किया जा सकता है।
प्रत्येक गुरुवार होगी आरती और भजन-कीर्तन :
आयोजकों ने बताया कि भगवान वामन मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार की संध्या आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाता है। इसमें श्रद्धालु नियमित रूप से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हैं।
रथ यात्रा के आयोजन में प्रेम जी मिश्रा, सिकंदर यादव, बबुआ राय, दीपक सिंह (पार्षद), राहुल राय, प्रेम प्रकाश तिवारी, सागर सिंह, राकेश रंजन सिंह, मुकेश कुमार राम, तुफानी यादव, ऋषि सिंह, मनोरंजन पाण्डेय, विजय मिश्रा, श्री प्रकाश राय, सचिन पाण्डेय, चंदन कुमार पाल, बबलू राय, बासुकी पाण्डेय, गुलशन सिंह,छोटू तिवारी, मुकेश सिंह, राकेश पाठक, दीपाली यादव, निकू ओझा, शिवम ठाकुर, सुमित राय, नवीन राय, निशांत राय, राजेश यादव एवं विनय पाण्डेय सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने बक्सरवासियों से अपील की है कि वे भगवान वामन रथ यात्रा में सपरिवार शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और महाप्रसाद ग्रहण करें।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments