बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, ब्रह्मपुर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से स्थापित इस डिग्री कॉलेज में यह पहला ध्वजारोहण कार्यक्रम था। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। नवस्थापित महाविद्यालय में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने से क्षेत्रवासियों में भी खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. प्रो. विनोद कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय के प्रथम स्वतंत्रता दिवस समारोह पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments