Ad Code

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ABVP कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण, राष्ट्रहित में योगदान का लिया संकल्प


बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बक्सर नगर इकाई की ओर से नगर स्थित ABVP कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियांशु शुभम ने की, जबकि संचालन हिमांशु कश्यप ने किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. भरत चौबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता अनेक संघर्षों और बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। इसकी रक्षा करना और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।




जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस को देश के गौरव, संघर्ष और बलिदान की स्मृति का पर्व बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं नगर मंत्री विवेक पांडेय ने कहा कि यह पर्व गौरव के साथ-साथ आत्ममंथन का भी अवसर है।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, राहुल कुमार, अभिषेक गुप्ता, ऋषि नंदन दुबे, दुर्गेश पांडेय, निर्भय ओझा, संजीत यादव, सत्यम गुप्ता, रोहित मिश्रा, अनुराग कुमार, आनंद कुमार, नंदन कुमार सहित सैकड़ों छात्र, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu