Ad Code

हेरिटेज स्कूल में देशभक्ति और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मना 80वां स्वतंत्रता दिवस


बक्सर । अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के शानदार मार्च पास्ट और परेड से हुई। पीटी शिक्षक अजय कुमार के निर्देशन तथा कैडेट नैतिक सिंह के कमांड में प्रस्तुत परेड ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

इसके बाद विद्यालय परिवार, अभिभावकों और अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक, सुदीप पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी उनके साथ मौजूद रहे।





ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नर्सरी एवं यूकेजी से लेकर कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों के जोशीले कार्यक्रमों तक हर प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा सातवीं के विद्यार्थी अच्युत जी चौबे और लीना खान ने आत्मविश्वास एवं आकर्षक अंदाज में किया। दोनों ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

समारोह में कृष्णा, नव्या, अनन्या, सृष्टि, अव्या, अवनी, अनोठी, सुकृति, विराट, शिवांस, आदित्य, अंश, स्वास्तिक, उज्ज्वल, नित्या, दित्वी, आशू, भार्गवी, ओम पटवा, ओम जी तिवारी, पलक, वैष्णवी, अयान, वैभव, शिवम, मानवी, दित्या, अंजलि, अंशिका, अनमोल, खुशबू, दिव्यांशी, खुशी, संस्कृति, आर्या, जान्हवी, भव्या, अनुष्का, रांझन मिश्रा, श्रेया, सान्वी, सौर्या, प्रदीमन, अनुज, अनुराधा, आयुष, प्रितम, कृतिका, रौनक, प्रिंस कुमार, आस्था, शिवानी, आयुषी, श्रेयाई, दीपांक्षु चौरसिया, सुप्रिया कुमारी, परिधि, आशुतोष, लक्ष, आयत, माही, अर्पिता, मनीषा, साक्षी, तनिष्का, सुहानी एवं सुप्रिति सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान 14 अगस्त को आयोजित ‘फ्रीडम क्विज कॉन्टेस्ट’ के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।





समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन सदस्य एवं सहयोगी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मनीष पांडे, अंकुर पाण्डेय, विवेक चौधरी, विवेक सिंह, राजा बाबू, अभिजीत शर्मा, उत्तम कुमार, वी.के. चौबे, बी.के. मिश्रा, एस.एन. पांडे, एस.के. पांडे, विमलाकर मिश्रा, सुशील शर्मा, अमर प्रसाद बरुवा, विश्वास वर्मा एवं पुष्पेंदु मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने तैयारियों, विद्यार्थियों के अभ्यास, मंच व्यवस्था, अनुशासन, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय में योगदान दिया।

समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।

इस अवसर पर दीपक अग्निहोत्री, सुनील पाठक, श्यामनारायण मिश्रा, अनिल कुमार सिंह एवं राजीव रंजन श्रीवास्तव सहित कई सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के योगदान की सराहना की। हेरिटेज स्कूल का यह समारोह देशभक्ति, अनुशासन, प्रतिभा, संस्कार और सामूहिक प्रयासों का शानदार संगम बनकर सामने आया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu