बक्सर । JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बक्सर नगर इकाई ने वीर कुंवर सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीत यादव ने की, जबकि संचालन ऋषि नंदन दुबे ने किया। विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता और अपने अधिकारों की मांग करना विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उनकी आवाज को लाठी के बल पर दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा आगामी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित करना चाहिए।
नगर मंत्री विवेक पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में प्रियांशु शुभम ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर खेलों भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, आनंद पांडेय, रोहित मिश्रा, आदित्य सिंह, निर्भय ओझा, सुधांशु ओझा, श्रीहरि पांडेय, सागर सोनी, राहुल कुमार, नंदन कुमार समेत सैकड़ों छात्र, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments