बक्सर । बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में लगातार चौथे दिन शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. योगर्षी राजपूत के नेतृत्व में सभी शिक्षक शामिल हुए। वहीं, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के साथ महाविद्यालय के सभी कर्मचारी भी आंदोलन में उपस्थित रहे।
शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लेकर अपना विरोध जताते हुए सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments