Ad Code

39वें जन संवाद में विधायक आनंद मिश्रा ने सुनी लोगों की समस्याएं, जमीन विवाद के मामले सबसे अधिक


बक्सर । सदर विधायक आनंद मिश्रा ने सोमवार को जासो रोड स्थित अपने कार्यालय ‘कमल सेवा केंद्र’ में आयोजित 39वें जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे।





विधायक ने बताया कि जन संवाद में आने वाले मामलों में सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद से संबंधित हैं। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया, जबकि अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जन संवाद की खास बात यह रही कि फरियादी केवल बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र से ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।




इस दौरान बड़ी संख्या में युवा भी विधायक आनंद मिश्रा से मिलने पहुंचे। युवाओं के साथ बक्सर की विकास यात्रा और उनकी आकांक्षाओं को लेकर सार्थक चर्चा की गई।

विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जन संवाद के माध्यम से आम लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। जमीन विवाद सहित अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बक्सर की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। बक्सर के युवाओं में अपार क्षमता है और उनके सपनों व आकांक्षाओं को विकास की योजनाओं से जोड़कर ही जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu