Ad Code

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बक्सर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल, 22 महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता


बक्सर । महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में बक्सर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी साहिला के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 से अब तक दो चरणों में कुल 22 महिलाओं को प्रति महिला 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।





जिलाधिकारी साहिला ने बताया कि इस आर्थिक सहयोग का उद्देश्य महिलाओं को अपनी पसंद का छोटा स्वरोजगार अथवा आजीविका से जुड़ा कार्य शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और आत्मनिर्भर बनें।

इस सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए कई महिलाओं ने अपने रोजगार की शुरुआत भी कर दी है। कुछ महिलाओं ने छोटी किराना दुकान खोली है, तो कुछ ने सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई कार्य शुरू किया है। वहीं, कई महिलाओं ने बकरी पालन को स्वरोजगार के माध्यम के रूप में अपनाया है। इस प्रकार यह आर्थिक सहायता केवल वित्तीय सहयोग तक सीमित नहीं रहकर महिलाओं को अपनी आजीविका का स्थायी साधन विकसित करने का अवसर भी प्रदान कर रही है।




जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सशक्त बनाना इसका प्रमुख उद्देश्य है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव उनके परिवार, बच्चों और पूरे समाज के विकास पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी आर्थिक और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जोड़कर उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाया जाए।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu