Ad Code

साबित खिदमत फाउंडेशन में कल मेगा सीपीआर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर


बक्सर । साबित खिदमत फाउंडेशन एवं हॉस्पिटल, चीनी मिल, बक्सर के तत्वावधान में शुक्रवार को मेगा सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर के माध्यम से जीवन बचाने की प्राथमिक जानकारी देना तथा टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है।






फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कई सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगों तक सीपीआर प्रशिक्षण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सीपीआर की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को हृदयाघात या अन्य आपातकालीन स्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी जाएगी।



डॉ. आलम ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण प्राप्त करें और उपलब्ध टीकाकरण सुविधा का भी लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सही प्राथमिक चिकित्सा कई बार किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu