Ad Code

बक्सर के लाल ब्रजेश सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन को मिली स्पेशल ऑपरेशन्स जोन ट्रॉफी


बक्सर । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन को स्पेशल ऑपरेशन्स जोन की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बटालियन की वर्ष 2025 के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट अभियान संचालन, अनुकरणीय नेतृत्व, प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन, उच्च अनुशासन एवं बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रदान किया गया।





समारोह में सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद ने बटालियन के कमांडेंट ब्रजेश कुमार सिंह को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



कमांडेंट ब्रजेश कुमार सिंह बक्सर प्रखंड के रामोबरिया गांव के निवासी हैं। उनके नेतृत्व में मिली इस राष्ट्रीय उपलब्धि से गांव और जिले में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कमांडेंट ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि बटालियन के सभी अधिकारियों एवं जवानों की निष्ठा, साहस, कड़ी मेहनत और टीम भावना का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राष्ट्र सेवा, आंतरिक सुरक्षा तथा वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियानों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देगा। साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और जवानों के समर्पण को दिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu