बक्सर । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, अहिरौली में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश तिवारी ने की, जबकि संचालन राजकुमार कुंवर ने किया। समारोह में देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश ने एक समय सेना के प्रति उपेक्षा और उपहास का माहौल बनाने के प्रयास भी देखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के प्रति स्वाभिमान और सम्मान की भावना और मजबूत हुई है, जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय सेना विश्व की सबसे सशक्त सेनाओं में अपनी अलग पहचान रखती है।
उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हरेंद्र तिवारी, विद्यासागर चौबे, आर.बी. सिंह, धनंजय दुबे, बी. पांडे, सुरेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, संजय पाठक, अलख नारायण श्रीवास्तव, तारकेश्वर पांडे, रितेश पांडे सहित कई पूर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments