बक्सर । जिले के डुमरांव प्रखंड स्थित नुआंव पंचायत सरकार भवन में रविवार को "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री एवं बक्सर के प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस माह के पंचायत विकास दिवस की मुख्य थीम "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रखी गई, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को बिना किसी विलंब के योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments