बक्सर । बक्सर सदर के विधायक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी का 36वां जनसंवाद कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जनसंवाद नगर के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक आनंद मिश्रा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक कार्यालय की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर इस पहल का लाभ उठाएं। जनसंवाद का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments