Ad Code

बिलौटी गांव पहुंचकर डॉ. दिलशाद आलम ने भारत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा


आरा/शाहपुर । मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय (बिहार) के सचिव एवं रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम (EVSM) ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचकर दिवंगत भारत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।




श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने युवा सदस्य को खोना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवार को न्याय, सम्मान और आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है तथा परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।






सभा में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के आरा विंग से अवधेश कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं अरुण कुमार और राहुल कुमार ने पीड़ित परिवार की ओर से आवाज उठाते हुए सवाल किया कि यदि परिवार वैधानिक अधिकारों और सरकारी सहायता का पात्र है, तो अब तक उन्हें उनका अधिकार क्यों नहीं मिला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर शीघ्र न्याय तथा सभी वैधानिक लाभ उपलब्ध कराने की मांग की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत भारत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के अंत में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने दोहराया कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तथा न्याय और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवश्यक पहल करता रहेगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu