Ad Code

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत सम्राट कैबिनेट के कई मंत्रियों को भारत भूषण सिंह ने किया अभिनंदन, बोलें- नए मंत्रिमंडल से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति


पटना । राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ, जिसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों से कुल 32 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।


शपथ ग्रहण के बाद बहुराज्यीय सहकारी भूमि बैंक समिति के बिहार-झारखंड निदेशक भारत भूषण सिंह ने नव नियुक्त मंत्रियों से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री बने मिथिलेश तिवारी, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा तथा उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया।



भारत भूषण सिंह ने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन से बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में बेहतर कार्य करते हुए राज्य को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएंगे। मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, शिक्षा, खेल, उद्योग और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu