बक्सर । शहर के पीपी रोड स्थित मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन बैंक शाखा बक्सर का प्रथम स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया तथा केक काटकर कर्मचारियों एवं ग्राहकों के साथ खुशियां साझा की गईं। साथ ही मिठाइयां बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित एरिया मैनेजर सुबोध सिंह ने कहा कि एक वर्ष के भीतर शाखा ने बक्सर में बेहतर कार्य करते हुए लोगों का विश्वास हासिल किया है। ग्राहकों के सहयोग और टीम की मेहनत के कारण शाखा लगातार प्रगति कर रही है।
ब्रांच मैनेजर निकेश पाण्डेय ने बताया कि शाखा में ग्राहकों को गोल्ड लोन, इंश्योरेंस, बिजनेस लोन समेत कई वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ग्राहकों को बेहतर और सरल सेवाएं देने का प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर टीम सदस्य ओम प्रकाश, गौरव, स्वाति एवं शशांक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments