Ad Code

शपथ ग्रहण के बाद मंत्री मिथिलेश तिवारी का अभिनंदन, समाजसेवी सिकंदर सिंह ने किया सम्मानित, महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर आने का दिया न्योता



बक्सर/पटना । राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल में एनडीए के पांचों घटक दलों से कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान बैकुंठपुर विधायक सह बक्सर लोकसभा के पूर्व भाजपा सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।




मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बक्सर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर सिंह ने पटना स्थित आवास पर पहुंचकर मंत्री मिथिलेश तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मिथिलेश तिवारी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।



मुलाकात के दौरान सिकंदर सिंह ने मंत्री मिथिलेश तिवारी को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि एवं भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि बक्सर आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि बक्सर आगमन को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह है तथा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

बताया गया कि युवानेता सिकंदर सिंह और मिथिलेश तिवारी के बीच काफी पुराना एवं मधुर संबंध रहा है। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu