Ad Code

बक्सर के पूर्व BJP सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी बने सम्राट सरकार में मंत्री,बक्सर के समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर



बिहार/पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिपरिषद में बैकुंठपुर विधायक सह बक्सर लोकसभा के पूर्व भाजपा सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने मंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



मिथिलेश तिवारी के बिहार सरकार में मंत्री बनने की खबर से बक्सर सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लगातार बधाई संदेश पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे बक्सर और शाहाबाद क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। कई नेताओं और समर्थकों ने उम्मीद जताई कि मंत्री बनने के बाद मिथिलेश तिवारी क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu