Ad Code

सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल में मिथिलेश तिवारी की एंट्री की चर्चा तेज, जदयू प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने दी अग्रिम बधाई


बिहार । राजधानी पटना में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल में बैकुंठपुर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी के शामिल होने की अटकलों के बीच जदयू के प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने उनके पटना स्थित आवास पहुंचकर अग्रिम बधाई दी।



इस दौरान धीरज सिंह कुशवाहा ने कहा कि मिथिलेश तिवारी के साथ उनका लगभग 25 वर्षों पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश तिवारी कुशल व्यवहार के धनी और जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि उन्हें मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी मिलती है तो वे अपने अनुभव और कार्यशैली से सरकार को मजबूती देंगे।

धीरज सिंह कुशवाहा ने कहा कि मिथिलेश तिवारी हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें भाजपा के मजबूत नेताओं में शामिल करती है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अनुभवी और जमीनी नेताओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।





बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर सिमरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पाठक, भाजपा नेता मिथिलेश पांडेय ,भरोसा सेक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह सहित कई समर्थक और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है और संभावित नामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu