बक्सर । CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा (2025-26) के घोषित परिणाम में बक्सर के रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल के अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
विद्यालय के टॉप 10 विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
विष्णुदेव,विशाल यादव,सुप्रिया कुमारी,हिमांशु कुमार,हैपी चौबे,राजहंसनी,शुभम गुप्ता,रौशन कुमार,आशुतोष कुमार,रोहित कुमार है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments