Ad Code

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला , बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई



बक्सर । बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर सम्राट चौधरी से राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।


मुलाकात के दौरान संतोष कुमार निराला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “विकसित बिहार” के संकल्प के साथ राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रखी गई विकास की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार को और गति देंगे तथा इसे वैश्विक स्तर पर विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।




बक्सर के जदयू नेता जितेन्द्र कुमार सिंह ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई पहचान दिलाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई सरकार आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu