Ad Code

वर्धा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बक्सर के पवन को स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन



बक्सर । महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में बक्सर जिले के पवन कुमार उपाध्याय को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।



पवन कुमार उपाध्याय मूलतः बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत बावन बांध गांव के निवासी हैं। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। बचपन में ही उनके पिता, जो पेशे से शिक्षक थे, उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी माताजी ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी और हर संभव त्याग किया। उसी का परिणाम है कि पवन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

पवन ने महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करते हुए छठवें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्तमान में वे राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी के शोधार्थी के रूप में शोध कार्य कर रहे हैं।




इस उपलब्धि पर पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अविनाश पांडे, त्रिभुवन पांडेय, हिमांशु कश्यप, विवेक पाण्डेय, दुर्गेश, अभिनन्दन, राहुल सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

इस अवसर पर पवन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और त्याग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने अपने मार्गदर्शकों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जीवनभर उनके ऋणी रहेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu