बक्सर । बिहार में भाजपा के नए मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी से डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान विधायक राहुल सिंह ने डुमराँव विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बक्सर जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे बक्सर जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments