बक्सर । जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महदह गाँव स्थित बुढ़वा ब्रह्म बाबा परिसर में आगामी 30 अप्रैल से 8 मई 2026 तक नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीनारायण दास भक्तमाली मामाजी महाराज की कृपा से संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध संत भज्जद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज निभाएंगे, जिनके प्रवचन से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे जलभरी के साथ होगी, जिसमें श्रद्धालु जल लेकर पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, 9 मई को अपराह्न 1 बजे पूर्णाहूति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
इसके अलावा, 9 मई की रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे धार्मिक माहौल के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments