Ad Code

बेमौसम बारिश और तेज आंधी का कहर, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गिरा पेड़


बक्सर । जिले में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज धूलभरी आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े, वहीं कुछ जगहों पर बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।



इसी क्रम में ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। दानापुर रेलखंड के अप लाइन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर तेज आंधी के कारण एक पेड़ गिर पड़ा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना के समय उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी, जिसके पहियों और ट्रैक पर पेड़ आ गिरा।




घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए। रेलवे प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

वरीय अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक से पेड़ हटाने का कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही रेल परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहा है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu