बक्सर । नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सद्गुरु आईटीआई में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन शुरू होते ही संस्थान में नए छात्रों की भीड़ जुटने लगी है। आईटीआई प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि दिखा रहे हैं।
संस्थान के प्रबंधक रमेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सद्गुरु आईटीआई भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान है, जहां फिटर और इलेक्ट्रिशियन जैसे महत्वपूर्ण ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी दिया जाता है।
प्रैक्टिकल प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए संस्थान में लेथ मशीन, एसी-डीसी मोटर्स सहित अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्र तकनीकी कौशल में दक्ष बन सकें। वर्ष 2006 से संचालित यह संस्थान लगातार युवाओं को हुनरमंद बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
प्रबंधक ने बताया कि अब तक यहां से हजारों छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें से कई रेलवे, डीआरडीओ जैसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं। वहीं कई छात्र निजी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी कर रहे हैं, जबकि कुछ युवा विदेशों में भी रोजगार हासिल कर चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इस बार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी नामांकन की सुविधा दी जा रही है, जिससे उनकी फीस का खर्च सरकार वहन करेगी। कुल मिलाकर, सद्गुरु आईटीआई में छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारी के लिए इच्छुक छात्र इस नम्बर 7992466331 पर संपर्क कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments