Ad Code

चौसा में अंबेडकर जयंती पर भव्य दुगोला चैता कार्यक्रम, देर रात तक झूमे दर्शक



बक्सर । चौसा नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय के खेल मैदान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बक्सर थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री एवं पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा मैदान खचाखच भरा रहा।



कार्यक्रम का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. आर. के. पांडेय, दरोगा राम एवं स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन के दौरान डॉ. मनोज कुमार यादव ने सभी अतिथियों का पगड़ी और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया से आए लोक कलाकार कमलेश देहाती और छपरा की चर्चित गायिका मनीषा राज ने चैता गायन की शानदार प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों के लोकगीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।




इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को शिक्षा का अधिकार दिलाया और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की।

वहीं प्रो. आर. के. पांडेय ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और समाज की प्रगति का रास्ता भी शिक्षा से ही निकलता है। कार्यक्रम में बसपा बिहार प्रभारी बलिराम, जिला प्रभारी हरिहर मेहरा, प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, मुखिया सुरेश यादव, सुशील यादव समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही हजारों की संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu