बक्सर । नगर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो एंड स्टोन क्लिनिक में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि प्रकाश, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कुमार सिंह, फिजिशियन डॉ. विशाल ओझा तथा डेंटल सर्जन डॉ. आशुतोष मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे।
इस दौरान किडनी, चर्म, दांत और सामान्य रोगों की जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
क्लिनिक के संचालक प्रेम तिवारी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर की तैयारियों में जीएनएम पूनम पांडेय, एएनएम चंदन यादव, रिंकू शर्मा, शुभम, सरिता चौबे एवं पूजा कुमारी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर +916205338856 संपर्क कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments