बक्सर । जिले के डुमरांव अग्निशामालय क्षेत्र अंतर्गत अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नंदन पंचायत भवन में अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी शिखा कुमारी एवं फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मुखिया रामजी सिंह यादव, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आग से बचाव के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि फूस के घरों में मिट्टी का लेप करना जरूरी है, खाना बनाते समय पास में पानी से भरी बाल्टी रखें और खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझा दें। इसके अलावा सुबह का खाना 9 बजे से पहले और शाम का खाना 6 बजे के बाद बनाने की सलाह दी गई, ताकि तेज हवा के समय आग फैलने का खतरा कम हो सके।
अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी शिखा कुमारी ने किसानों से अपील की कि खेतों में पराली जलाने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि कोई जानबूझकर पराली जलाता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और बताए गए उपायों का पालन करने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments