पटना । शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सम्राट चौधरी से जदयू के प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने स्नेहिल मुलाकात की। इस दौरान धीरज कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धीरज सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments