Ad Code

बक्सर बुनियाद केंद्र बना रोशनी का सहारा, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में उमड़ रहे लोग



बक्सर ।  समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सक्षम योजना के तहत बुनियाद केंद्र पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह शिविर 6 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक संचालित होगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा रहे हैं।


















विजन सेंटर के जिला संयोजक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सैकड़ों लाभार्थियों को मुफ्त चश्मा वितरित किया जा चुका है, जबकि करीब 600 लोगों को चश्मे के लिए चिन्हित किया गया है।

शिविर में मौजूद नेत्र विशेषज्ञ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दे रहे हैं। साथ ही लोगों को आंखों की देखभाल और उन्हें स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu