बक्सर । शहर के चरित्रवन जेल मोड़ स्थित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक एवं प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह ने भीषण गर्मी को देखते हुए नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को संक्रमण और बीमारियों से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है।
डॉ. डी.एन. सिंह ने बताया कि इस दौरान मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंग्यू, डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को मच्छरों से सुरक्षित रखें और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने सलाह दी कि शिशुओं को हमेशा ठंडे और हवादार स्थान पर रखें, ताकि लू और गर्मी के प्रभाव से बचाया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को हल्के और सूती कपड़े पहनाएं, समय-समय पर स्तनपान कराते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। यदि बच्चे में बुखार, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ. डी.एन. सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर नवजात शिशुओं को गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सकता है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments