Ad Code

बक्सर में 11वीं नामांकन शुरू, 95% से ऊपर वालों का पूरा एडमिशन फीस माफ



बक्सर । CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद Birla Open Minds International School ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। यह योजना पूरी तरह विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है, जिससे अधिक से अधिक मेधावी छात्रों को लाभ मिल सके।



विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में प्रवेश लेने वाले 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्रवेश शुल्क माफ किया जाएगा। वहीं 90 से 95 प्रतिशत तक अंक लाने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत, 80 से 89 प्रतिशत पर 40 प्रतिशत, 70 से 79 प्रतिशत पर 30 प्रतिशत और 60 से 69 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 20 प्रतिशत शुल्क में छूट दी जाएगी।





कक्षा 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि नई कक्षाएं 5 मई 2026 से शुरू होंगी। विद्यालय ने यह भी बताया कि CBSE पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इसमें विज्ञान के छात्रों के लिए IIT और NEET, मानविकी के लिए CLAT व सिविल सेवा तथा वाणिज्य के छात्रों के लिए CA (Foundation) व CUET की तैयारी शामिल है।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक Ankur Rai ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने की एक प्रतिबद्ध पहल है, ताकि आर्थिक बाधाएं उनकी प्रगति में रुकावट न बनें। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को मजबूत बनाने की अपील की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu