Ad Code

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोर गिरफ्तार


बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत शनिवार को एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी कुंदन सिंह के निर्देशन में की गई।


जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, आरक्षी दीपक कुमार, राहुल यादव एवं करन सिंह की टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान दोपहर में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखाई दिया। 

टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम परदेसी माली, पिता अमर सिंह माली, निवासी थाना चौसा मुफस्सिल, जिला बक्सर बताया।




तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल उसने बक्सर स्टेशन पर एक महिला यात्री से चोरी किया था।

इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया। RPF की इस कार्रवाई से स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu