बक्सर । मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य खुद सड़क पर उतरकर विशेष जांच अभियान का नेतृत्व करते नजर आए। नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पूरे इलाके में पुलिस की कड़ी मौजूदगी देखने को मिली।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। खासतौर पर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और मौके पर ही कई गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई गई। इसके अलावा वाहनों में लगे अवैध हूटर, मॉडिफिकेशन और नंबर प्लेट की भी बारीकी से जांच की गई।
अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक पुलिस को देखकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस कार्रवाई में 40 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया।
इस मौके पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments