Ad Code

बक्सर में ‘Glam by Sneha Makeup & Academy’ का भव्य शुभारंभ 20 अप्रैल को


बक्सर । शहर में ब्यूटी और फैशन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 20 अप्रैल 2026 को “Glam by Sneha Makeup & Academy” का भव्य उद्घाटन किया जाएगा, जहां लोगों को आधुनिक और लग्ज़री ब्यूटी सेवाओं का अनुभव मिलेगा। यह स्टूडियो शहरवासियों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने का दावा कर रहा है।




ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम सुबह 08:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के गणमान्य लोग और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को खास बनाने के लिए लाइव मेकओवर डेमो, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे लोगों को सेवाओं की प्रत्यक्ष झलक मिल सके।

“Where beauty meets Perfection” थीम के साथ शुरू हो रहा यह स्टूडियो मेकअप, स्किन केयर, ब्राइडल मेकओवर और प्रोफेशनल ट्रेनिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेगा। खास बात यह है कि यहां ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।




संस्थापक स्नेहा सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य बक्सर में इंटरनेशनल स्तर की ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को गुणवत्ता और परफेक्शन के साथ सेवाएं दी जाएंगी, ताकि हर व्यक्ति अपने खास मौके पर और भी खास दिख सके।

अंत में, संस्थापक एवं संचालक स्नेहा सिंह ने शहरवासियों से इस ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होकर इस नए सफर का हिस्सा बनने की अपील की है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu